फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   police

विषय पढ़ाने से पहले स्वयं पढ़कर आएं

Tue, 22 Dec 2020 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
police
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने मंगलवार को पुलिस लाइन में नवनिर्मित कान्हा सभागार का लोकार्पण किया। इसके बाद कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक कंट्रोल रूम को पुराने कंडम सामान के निस्तारण एवं खराब सामान की मरम्मत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, शीघ्र निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्रदान कर रहे आरटीसी उस्तादों एवं इनडोर टीचरों के साथ गोष्ठी कर प्रशिक्षण में सुधार के आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने इनडोर टीचरों से अन्त:विषयों को पढ़ाने के संबंध में जानकारी की। कहा कि किसी भी विषय को पढ़ाने से पहले उसके संबंध में स्वयं पढ़ कर आए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन रजनीश कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी वीरेंद्र त्रिपाठी, यातायात उप निरीक्षक योगेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed