फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Water supply, disrupted by the Mandakini floods, restored.

Chitrakoot News: मंदाकिनी की बाढ़ से ठप हुई जलापूर्ति बहाल

Mon, 24 Aug 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 24 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Water supply, disrupted by the Mandakini floods, restored.
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में बाढ़ के बाद गहराए पेयजल संकट से लोगों को राहत मिली है। जल संस्थान ने टैंकरों से आपूर्ति की और जल शोधन संयंत्र को दुरुस्त कर सभी मोहल्लों में जलापूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश के कारण मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई थी। नदी का पानी अत्यधिक गंदा और मटमैला हो गया था। इस कारण राजा घाट के पास स्थित जल शोधन संयंत्र अपनी क्षमता से पानी का शोधन नहीं कर पा रहा था। एसडीएम कॉलोनी, जगदीश गंज, कसहाई रोड और प्रयागराज रोड सहित आधा दर्जन मोहल्लों में करीब सात दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सोमवार को इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। खबर का संज्ञान लेते हुए जल संस्थान ने पहले टैंकरों से आपूर्ति शुरू की। इसके बाद संयंत्र की सफाई और छानने की क्षमता बढ़ाकर नियमित जलापूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार
मंदाकिनी में आई बाढ़ से ट्रीटमेंट प्लांट में पानी का शोधन बाधित था, अब क्षमता बढ़ाते हुए पेयजल समस्या को दूर किया गया है। सभी मोहल्लों में लगातार जलापूर्ति की जा रही है।- फरहत हुसैन, अधिशासी अभिंयता, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed