{"_id":"6a8b4002d4c42117fd093444","slug":"youths-body-found-near-pond-murder-suspected-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-135379-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तालाब किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तालाब किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Mon, 24 Aug 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ी/चित्रकूट। थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में रविवार सुबह तालाब किनारे एक युवक का शव मिला। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
मृतक की पहचान शिव दयाल (40) निवासी पचोखर के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि शिव दयाल शनिवार सुबह घर से निकला था। शाम करीब छह बजे उसे गांव के निर्जला तालाब किनारे देखा गया था। रात तक घर न लौटने पर परिजन ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। रविवार सुबह तलाश करते हुए तालाब की मेड़ के पास उसका शव पड़ा मिला। सिर और पैर से खून बह रहा था।
सूचना पर थाना प्रभारी निशि कांत राय फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। मृतक की पत्नी गोमती देवी, बेटियों अंशिका, रेखा, सुधा और बेटों शिवमूरत व अर्पित का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा, मामले की जांच की जा रही है।