फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two young children drown in Karhi Nala.

Chitrakoot News: करही नाले में डूबने से दो मासूमों की मौत

Mon, 24 Aug 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two young children drown in Karhi Nala.
फोटो 23 सीकेटीपी 21 मनदीप फाइल फोटो।
विज्ञापन

फोटो 23 सीकेटीपी 22 घटना के बाद अस्पताल परिसर में विलाप करती महिलाएं। संवाद
फोटो 23 सीकेटीपी 23 सीएचपी परिसर में परिजन से जानकारी लेते एसडीएम सदर व अन्य। संवाद
फोटो 23 सीकेटीपी 24 घटना के बाद सीएचपी परिसर में लगी भीड़। संवाद
बाबूपुर गांव में रविवार शाम नहाते समय हादसा, दोनों चचेरे भाई-बहन
संवाद न्यूज एजेंसी
पहाड़ी (चित्रकूट)। बारिश से उफनाए नाले मौत का सबब बन रहे हैं। थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में रविवार शाम करही नाले में नहाते समय दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बच्चे को डूबते देखकर दूसरे ने बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों ही गहरे पानी में समा गए।
मृतकों की पहचान गिरधर पुरवा मजरा बाबूपुर निवासी मनदीप (6) पुत्र राममिलन यादव और उसकी चचेरी बहन पायल (10) पुत्री कौशलेंद्र यादव के रूप में हुई है। परिजन राममिलन ने बताया कि वह रविवार दोपहर करीब दो बजे अपने कागजात ऑनलाइन कराने पहाड़ी कस्बा गया था। इसी दौरान दोनों बच्चे घर के पास नाले में नहाने चले गए। नहाते समय अचानक एक बच्चा गहरे गड्ढे में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा भी डूब गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों पानी में डूब चुके थे। ग्रामीणों ने नाले में तलाश शुरू की। मशक्कत के बाद पहले मनदीप को बाहर निकाला गया। परिजन उसे सीएचसी पहाड़ी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद पायल भी मिली, उसे भी सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही एसडीएम अजय यादव, सीओ यामीन अहमद और थाना प्रभारी निशिकांत राय सीएचसी में घटना की जानकारी ली। एक ही परिवार के दो बच्चों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed