फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pickup overturned in ditch while trying to save autos, 13 injured

Chitrakoot News: ऑटों को बचाने में खाई में पलटी पिकअप, 13 घायल

Wed, 06 May 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 06 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturned in ditch while trying to save autos, 13 injured
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के जमहिल पुल के पास ऑटो से बचने के चक्कर में पिकअप पलट गई। इससे 12 सवारी घायल हो गईं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

देर शाम एक पिकअप कर्वी से राजापुर की ओर रही थी। जमहिल पुल के पास पहुंचते ही सामने से आया ऑटो तेज आंधी की वजह से अचानक लहरा गया, इससे बचने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। इससे पिकअप सवार कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना के मनकापुर निवासी शुभम (35), भरतकूप के मुकुंदपुर निवासी खुशबू (4), उसका पिता श्रीचंद (30), पत्नी संतोषिया (25), सुखेंद्र (13), कसहाई निवासी ज्योती देवी (25), पहाड़ी थाना क्षेत्र के विनोद कुमार (49), बांदा जिले के मर्का निवासी बदमिया (60), पहाड़ी निवासी लवलेश (30), सरधुवा निवासी शोभा देवी (35), राजापुर निवासी काजल देवी (25), भंभई निवासी रज्जू देवी (6), शीनू (8) घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निशीकांत राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया, वहां डॉक्टर दीपक यादव, डॉ शिवम सिंह ने मरीजों का इलाज शुरू किया गया। वहां हालत गंभीर होने पर संतोषिया, काजल व ज्योति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed