फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Passengers unloaded from tractor-trolleys, invoiced

चित्रकूटः ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उतारी सवारियां, किए चालान

Wed, 05 Oct 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Passengers unloaded from tractor-trolleys, invoiced
फोटो-5- बेडीपुलिया के पास रामघाट की ओर जा रही यात्रियों से भरी पिकअप को चेकिंग के दौरान यातायात पुल - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारियां न बैठाने के सरकारी आदेश का कोई असर जिले में नहीं पड़ा। जब सोमवार रात मड़फा पहाड़ के पास ट्रैक्टर-ट्राली पलटने की घटना हुई तो जिला प्रशासन जाग गया। दूसरे दिन मंगलवार को सवारियां बैठाने पर चार ट्रैक्टर सीज किए गए और 85 हजार का ई चालान किया गया।
विज्ञापन

कानपुर के भीतरगांव मेें ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 26 लोगों की मौत होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया था कि ट्रैक्टर-ट्राली का उपयोग सिर्फ कृषि संबंधी कार्यों के लिए ही किया जाए। इसके बाद भी जिले में कोई असर नहीं हुआ। सोमवार रात भरतकूप क्षेत्र के मानपुर गांव के पास ट्रैक्टर पलटने की घटना हुई तब परिवहन व यातायात विभाग जाग गया।
विज्ञापन

सुबह होते ही सीओ (यातायात) एसपी सोनकर ने यातायात प्रभारी योगेश यादव के साथ झंासी-मिर्जापुर मार्ग में खोह, शिवरामपुर, बेड़ी पुलिया, भरतकूप, राजापुर-कर्वी पहाड़ी मार्ग में बनकट, बाबूपुर, मानिकपुर रोड़ में चेकिंग अभियान चलाया। आने जाने वाले ट्रैक्टरों व लोडर को रोककर चेकिंग की गई। 14 ट्रैक्टर/लोडर वाहनों की चेकिंग की गई। इसमें सवारियां बैठाने पर चार ट्रैक्टर सीज किए गए और 85 हजार रुपये का ई-चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुगडुगी पिटवाकर किया जाएगा जागरूक
डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि ट्रालियों में बैठकर तीर्थक्षेत्र या अन्य स्थानों पर आने जाने वाले लोगों को रोका जाएगा। चेकिंग के साथ ही गांव गांव में गोष्ठी व जागरूकता रैली निकाली जाएगी। गांव में डुगडुगी पिटवाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

फोटो-4- शहर की सीमा क्षेत्र में यात्रियों को लेकर जा रहे ट्रैक्टर को रोक यातायात विभाग की टीम ने या?

फोटो-4- शहर की सीमा क्षेत्र में यात्रियों को लेकर जा रहे ट्रैक्टर को रोक यातायात विभाग की टीम ने या?- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed