{"_id":"7e02d50803e41359b13779975eeb2689","slug":"panchayat-hung-friend-list-name-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत मित्र ने सूची से काट दिया नाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत मित्र ने सूची से काट दिया नाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 19 Mar 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी सुविधाओं का लाभ न मिलने से खफा कटैया खादर, कोनिया समेत तमाम गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर डीएम को शिकायत पत्र दिया।
विज्ञापन
कटैया खादर की महिलाओं का आरोप है कि पात्र होने के बाद भी पंचायत मित्र ने समाजवादी पेंशन की सूची से नाम काट दिया। बताया कि हम लोग पहले महामाया पेंशन के लाभार्थी थे और समाजवादी पेंशन की अर्हता भी पूरी करते हैं।
कटैया खादर की संगीता पत्नी रामकेश ने डीएम से गांव के पंचायत मित्र फूलचंद्र की शिकायत की है। संगीता का आरोप है कि पंचायत मित्र ने समाजवादी पेंशन से उसका नाम कटवा दिया।
बताया कि कई और लोगों के नाम हटाकर अपात्रों के नाम जोड़ दिए गए हैं, जबकि ये लोग महामाया पेंशन के लाभार्थी थे। उसने डीएम से मामले की जांच कराने और योजना का लाभ पात्रों को दिलाने की मांग की है।
उधर, श्यामसुंदर, सुशीला, राजकली, फूलकली, रामश्री, उमा देवी, निर्मला देवी, छोटी, सुखराजिया, नीलम, देवकली, सविता देवी ने भी खंड विकास अधिकारी को पत्र देकर कोनिया गांव में समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों की सूची से नाम काटने की शिकायत की है।