फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   No safety in the pandals: live wires overhead, crowds below.

Chitrakoot News: पंडालों में नहीं सुरक्षा, ऊपर करंट, नीचे भीड़

Mon, 19 Oct 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
No safety in the pandals: live wires overhead, crowds below.
फोटो: 18 सीकेटीपी 10 शंकर बाजार में पंडाल के ऊपर से गुजरी बिजली की तार। संवाद
चित्रकूट। नवरात्र पर मां दुर्गा के पंडाल झालरों से जगमगा रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर सब कुछ भगवान भरोसे है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शहर के प्रमुख पंडालों की हकीकत परखी तो बड़ी लापरवाही मिली। कहीं पंडाल में बिजली के तार झूल रहे हैं, तो कहीं ट्रांसफार्मर के पास भक्त आरती कर रहे हैं। हालात यह हैं कि आग लगे तो बुझाने के लिए एक सिलिंडर तक नहीं है।
विज्ञापन

दरअसल, कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मचने से 17 लोगों की जान चली गई, 25 घायल हुए। लेकिन वहां पर सुरक्षा के तनिक भी इंतजाम नहीं थे। उधर, शहर में सजे पंडालों में नियम के अनुसार हर पंडाल में फायर सिलिंडर, रेत की बाल्टी, प्राथमिक उपचार किट, सीसीटीवी और प्रवेश-निकास के लिए अलग-अलग गेट होने चाहिए, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। कर्वी कोतवाली, मऊ, मानिकपुर और राजापुर क्षेत्र के कई पंडालों में यही स्थिति मिली। त्योहार से पहले पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम को सभी पंडालों का निरीक्षण करना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन

----------
केस-1
फॉल्ट होने पर करंट फैल सकता
फोटो: 18 सीकेटीपी 09 सदर मार्ग पर स्थापित दुर्गा पंडाल के ऊपर से गुजरी बिजली की तारें। संवाद
सदर मार्ग पर स्थापित दुर्गा पंडाल के ऊपर से बिजली की तारें निकली हैं। बिजली के खंभे में बॉक्स भी लगा है, जो खुला हुआ है। फॉल्ट होने पर करंट पूरे पंडाल में फैल सकता है। यहां आग बुझाने के भी कोई इंतजाम नहीं हैं। आरती के समय बैरियर लगाकर धनुष चौराहा से एलआईसी तिराहा की ओर जाने वाला एक तरफ का मार्ग बंद कर दिया जाता है, लेकिन कोई पुलिस बल नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फायर सिस्टम के कोई इंतजाम नहीं
शंकर बाजार में स्थापित मां दुर्गा पंडाल का भी यही हाल है। पंडाल के ऊपर से बिजली की तार गुजरी है। पंडाल स्थापित करते समय इसका ध्यान नहीं दिया गया। यह लापरवाही लोगों के लिए जान का खतरा बनी हुई है। इसके नीचे सुबह-शाम आरती के समय सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। यहां फायर सिस्टम के कोई इंतजाम नहीं हैं।
---------

ट्रांसफार्मर के बगल में लगा पंडाल
शंकर बाजार में ट्रांसफार्मर के बगल में मां दुर्गा का पंडाल स्थापित है। जहां दिनभर भक्तों का आना-जाना बना रहता है। कभी भी दुर्घटना हो सकती है। पंडाल बनने के बाद से फायर ब्रिगेड व पुलिस के जवान देखने तक नहीं पहुंचे हैं।
-------------
वर्जन
बिजली व फायर ब्रिगेड को सभी पंडालों की जांच करने के लिए कहा गया है। अनुमति के समय भी दोनों विभागों को जांच के बाद ही पंडाल बनाने के निर्देश दिए गए थे। बिजली तारों के नीचे पंडाल बने हैं, इसकी जानकारी नहीं है। विभागों से जानकारी ली जाएगी।-अजय यादव, एसडीएम-सदर।
--
-पंडाल स्थापित करते समय आयोजकों को फायर सिलिंडर, बाल्टी में बालू व ड्रम में पानी भरने के लिए कहा गया था। कई जगहों पर रखे भी हैं। जहां नहीं हैं, उनके आयोजकों को रखने के लिए कहा जाएगा। पंडालों में जाकर लोगों को आग से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।- पवन त्यागी, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी।

फोटो: 18 सीकेटीपी 10 शंकर बाजार में पंडाल के ऊपर से गुजरी बिजली की तार। संवाद

फोटो: 18 सीकेटीपी 10 शंकर बाजार में पंडाल के ऊपर से गुजरी बिजली की तार। संवाद

फोटो: 18 सीकेटीपी 10 शंकर बाजार में पंडाल के ऊपर से गुजरी बिजली की तार। संवाद

फोटो: 18 सीकेटीपी 10 शंकर बाजार में पंडाल के ऊपर से गुजरी बिजली की तार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed