फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   paddy barro me dhandli

धान खरीदी में घटतौली की शिकायतों को लेकर चेतावनी

Fri, 18 Nov 2022 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
paddy barro me dhandli
चित्रकूट। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कृषि वैज्ञानिक केंद्र गनीवा में सांसद आरके सिंह पटेल व डीएम अभिषेक आनंद की मौजूदगी में किसान गोष्ठी हुई। सांसद ने हिदायत दी कि धान खरीद केंद्र पर घटतौली न हो। गोष्ठी में मछली पालन तालाब, नर्सरी तालाब, मोती पालन सीप, इंटीग्रेटेड फार्मिंग के प्लान पर तालाब, कुक्कुट पालन, कृषि तकनीक की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि एफपीओ सरकार बना रही है। इसमें सक्रियता से कार्य करेंगे। तभी किसानों की आय बढ़ सकेगी है। एफपीओ के माध्यम से किसान ट्रैक्टर या कोई यंत्र ले रहे हैं तो इसमें यूनिटी बना कर कार्य करें। धान क्रय के संबंध में डीएम को बताया कि 10 किलो कम तौला जाता है। इसकी जांच कराई जाए। इसमें जो पकड़े जाते हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इस साल पिछले साल से 20 फीसदी अधिक डीएपी बांटी जा चुकी है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने भी संबोधित किया। सीडीओ अमृतापाल कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, उप कृषि निदेशक राजकुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक, जिला विपणन अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सुभाषचंद्र, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed