फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Opposition parties will blow away like dust in Lok Sabha elections

Chitrakoot News: लोकसभा चुनाव में धूल की तरह उड़ जाएंगे विपक्षी दल

Mon, 18 Sep 2023 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties will blow away like dust in Lok Sabha elections
चित्रकूट। प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने विपक्षियों की तुलना साइबेरियन पक्षी से की। कहा कि इस मौसमी पक्षी की तरह विपक्षी भी चुनाव के समय एकजुट होते हैं, लेकिन भाजपा से मुकाबले में हमेशा परास्त होते हैं। कहा कि अगला लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इसमें विपक्षी दल धूल की तरह उड़ जाएंगे।
विज्ञापन

मानिकपुर से लौटने के बाद जिला मुख्यालय कर्वी में पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा चुनाव और अन्य समय में भी जनता के बीच में रहती है। विपक्षी सिर्फ चुनाव में ही जनता के बीच दिखते हैं। इनका काम हमेशा भावनाओं को भड़काने का रहता है। चट्टान की तरह भाजपा के साथ आम जनमानस जुड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने घोसी उपचुनाव में भाजपा की हार और अन्य कई मुद्दों पर कोई जवाब नहीं दिया। इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री ने धारकुंडी आश्रम और चित्रकूट के कई मंदिरों में दर्शन पूजन किया। गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली पहुंचे। तुलसी मानस मंदिर के दर्शन किया। स्थानीय निवासियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजापुर संजीव मिश्रा ने राजापुर क्षेत्र की समस्याएं रखीं। उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed