{"_id":"6a9ef7315d6f24d8050de013","slug":"operation-clean-launched-officials-from-both-districts-deployed-on-the-ground-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-135966-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ऑपरेशन क्लीन शुरू, दोनों जिलों के अफसर डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ऑपरेशन क्लीन शुरू, दोनों जिलों के अफसर डटे
Mon, 07 Sep 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मंदाकिनी का पानी उतरने के बाद यूपी-एमपी सीमा में बसी धर्मनगरी में ऑपरेशन क्लीन अभियान तेज हो गया है। जिला प्रशासन और समाजसेवियों ने मिलकर सड़क, घाट और तीर्थ स्थलों की सफाई शुरू की है।
यूपी क्षेत्र में रामघाट और आसपास की बस्तियों की गलियों में, तो एमपी क्षेत्र में भरतघाट, राघव घाट, वैदेही वाटिका, प्रमोदवन, स्फटिक शिला, अनुसुइया आश्रम, जानकीकुंड, नया गांव सहित कई जगह कीचड़ और कचरा जमा है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। घाटों और मुख्य सड़कों की धुलाई हो रही है।
पेयजल, भोजन वितरण और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी की जा रही है। गलियों में ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जा रहा है। एसडीएम पुलकित गर्ग, एडीएम चंद्रशेखर, अजय यादव और सतना के डीएम डॉ. सतीश कुमार एस, एडीएम विकास सिंह, एसडीएम महिपाल सिंह धर्मनगरी में डटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि समाजसेवियों के सहयोग से सफाई लगातार जारी है।
विज्ञापन
राहत सामग्री के लिए संग्रहण केंद्र बना :
राहत सामग्री के सुरक्षित वितरण के लिए कामतानाथ के मुखारबिंद के पास वन विभाग के बड़े गोदाम में संग्रहण केंद्र बनाया गया है। संतोषी अखाड़ा, कामदगिरि प्रमुख द्वार, गायत्री शक्तिपीठ सहित कई संस्थाएं भोजन और अन्य सामग्री बांट रही हैं। वैदेही और सती अनुसुइया क्षेत्र के 62 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन और कंबल बांटे गए। जिला कोषाधिकारी सतना सुशील मिश्रा की टीम ने भी खाद्य सामग्री वितरित की।