{"_id":"6a9ef6da71e205ae7d0b910c","slug":"kits-distributed-to-225-flood-affected-families-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-135970-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 225 बाढ़ पीड़ित परिवारों को बांटी किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 225 बाढ़ पीड़ित परिवारों को बांटी किट
Mon, 07 Sep 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी (चित्रकूट)। मंदाकिनी नदी की बाढ़ से प्रभावित चौरा व अरछा बरेठी गांव के 225 परिवारों तक समाजसेवियों ने राहत पहुंचाई। श्री बालाजी सेवा न्यास बिंदकी फतेहपुर व सेवा भारती ने राहत किट बांटी।
इसमें सूखा राशन, कंबल, चटाई व दैनिक जरूरत का सामान शामिल था। ग्राम प्रधान चौरा देवकी यादव मुन्ना, लवकुश यादव, समाजसेवी राजकिशोर शिवहरे की पहल से राहत सामग्री पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई गई।
शंकर प्रसाद यादव, अमरदीप कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, शिवमंगल अग्रहरि सहित अन्य लोगों ने वितरण में सहयोग किया। (संवाद)
बाढ़ पीड़ितों को बांटे 800 लंच पैकेट
मानिकपुर (चित्रकूट)। पाठा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अखिल भारतीय कल्याण केंद्र आश्रम ने राहत अभियान चला रखा है।
सोमवार को ऊचाडीह, गढ़वा व चमरौहा ग्राम पंचायत में 800 बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट वितरित किए गए।कल्याण केंद्र आश्रम के प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि बाढ़ में घर-गृहस्थी का सामान खराब होने से ग्रामीणों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर संगठन मंत्री अतुल, अनमोल केसरवानी, अंकित सिंह, रोहन शुक्ला, शशांक सिंह, महेश जी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)