{"_id":"669d48654d122e1e290f50ca","slug":"om-namah-shivay-will-echo-in-shivalayas-from-today-onwards-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108399-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शिवालयों में गूंजेगा ऊं नम: शिवाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शिवालयों में गूंजेगा ऊं नम: शिवाय
विज्ञापन
चित्रकूट। सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी आते हैं। रामघाट स्थित मत्यगजेंद्र नाथ मंंदिर सहित अन्य शिवालयों को सजाया संवारा जा रहा है। इस बार सावन की शुरुआत 22 जुलाई सोमवार के दिन से पड़ रही है। जिला प्रशासन ने भी इसकी तैयारी कर ली है। कई श्रद्धालु एक दिन पहले धर्मनगरी पहुंच गए हैं।
धर्मनगरी के सहित जिले पहाड़ी कस्बा स्थित पालेश्वनाथ मंदिर, सरैंया क्षेत्र सोमनाथ मंदिर, मऊ क्षेत्र के ऋषियन मंदिर, व भरतकूप क्षेत्र के मडफा पहाड़ स्थित शिवालय में दर्शन के लिए सावन माह में श्रद्धालु पहुंचते हैं। डीएम शिवशरणप्पा व एसपी अरुण कुमार सिंह ने सावन माह में शिवालयों के साथ यहां तक पहुंचने वाले मार्ग पर कांवडियों व भक्तों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किये हैं। भीड़ बढऩे पर मंदिर तक वनवे मार्ग किया जाएगा। मंदिर में महिला पुरुष की अलग-अलग लाइन लगाई जाएगी। सादी वर्दी में भी महिला व पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहेेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सोमवार को मुख्यालय में बड़े वाहनों के आने पर प्रतिबंध
चित्रकूट। श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को बड़े वाहनों के जिला मुख्यालय में प्रवेश पर प्रतिबंधित किया गया है। जिसमें रेहुंटिया रेलवे क्रॉसिग के पूर्व प्रयागराज रोड के सभी मालवाहक भारी वाहनों को प्रात: 3 तीन बजे से रात्रि 9 बजकर 30 मिनट तक रोका जाएगा। खोह पुलिस लाईन तिराहा मानिकपुर रोड पर प्रात: 3 बजे से रात्रि 9 बजकर 30 मिनट तक उस ओर से आने वाले भारी वाहन रोके जाएंगे। लोढवारा मार्ग पर राजापुर मार्ग की ओर से आने वाले वाहनों को प्रात: तीन बजे से रात्रि 10 बजे तक रोका जाएगा। शेषनपुरवा मोड़ सोनेपुर में सतना रोड से आने वाले भारी वाहनों को प्रात: 3 बजे से रात्रि 10 बजकर 30 मिनट तक रोका जाएगा। बेड़ी पुलिया मत्यगजेंद्र नाथ धर्मकांटा के पास बांदा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सुबह 3 बजे रात्रि 11 बजे रोका रखा जाएगा।