{"_id":"65429ace6627e453c20b4c59","slug":"old-man-killed-by-beating-him-with-sticks-in-road-dispute-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-2673-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रास्ते के विवाद में लाठियों से पीटकर वृद्ध की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रास्ते के विवाद में लाठियों से पीटकर वृद्ध की हत्या
Thu, 02 Nov 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी व पुत्र घायल हुए हैं। मृतक की पुत्री की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
सेमरदहा के मजरा खांच के पुरवा निवासी सुधा देवी ने बताया कि बुधवार की सुबह उसके पिता नेमचंद्र वर्मा (60) हैंडपंप से पानी लेकर आ रहा था। तभी घर के सामने रहने वाले बिरादरी के लोगों ने रास्ते से निकलने को लेकर कहासुनी की।
जिसका विरोध करने पर उन्हीं के बिरादरी के पड़ोसी दिनेश, राजेश, विनोद व पुत्तनलाल लाठी डंडे लेकर आ गए और पिटाई करने लगे। शोरगुल की आवाज सुन बचाने आई पत्नी कुनिया देवी (55) व पुत्र महेंद्र कुमार (19) को भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। हमलावर वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने तीनो घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डाॅक्टरों ने तीनो घायलों को प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रास्ते में नेमचंद्र की हालत बिगड़ने पर सीएचसी शंकरगढ़ ले गए। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर कर्वी आए। जहां पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पुत्री की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
चित्रकूट। मृतक के घायल पुत्र महेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों का घर उनके सामने है। बीच से रास्ता है। वहां से गुजरने को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। कई बार थाने में शिकायत कर चुके हैं। आरोपियों के घर के सामने हैंडपंप लगा है। जिससे पानी भी नहीं लेने देते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --