फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Nine people died due to heat and sunstroke

Chitrakoot News: लू और गर्मी से बीमार नौ लोगों की मौत

Wed, 19 Jun 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Nine people died due to heat and sunstroke
चित्रकूट। लू और गर्मी से बीमार होने वालों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को लू से तीन और गर्मी से बीमार 10 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

लोढ़वारा गांव के सुभाष द्विवेदी ने बताया कि चाचा कमलेश उर्फ मुन्ना (56) सोमवार की दोपहर को ट्यूबवेल के लिए बिजली का खंभा लगवा रहे थे। अचानक गिरकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ला रहे थे, रास्ते में मौत हो गई। भौंरी गांव के किरहापुरवा निवासी गायत्री देवी ने बताया कि पति छविलाल यादव (47) सोमवार की सुबह बकरी चराने गए थे। दोपहर तक घर नहीं लौटे तो खोजबीन की गई। सूनसान स्थान पर बेहोश मिले। अस्पताल लाते समय मौत हो गई।
दहिनी गांव के प्रधान देवनाथ ने बताया कि गया प्रसाद (60) सोमवार को भैंस चराने गये थे लेकिन शाम तक नहीं लौटे। परिजन ढूंढने पहुंचे तो एक स्थान पर बेहोश मिले। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भौरी निवासी रोशनी ने बताया कि उसके पिता छविलाल यादव की लू लगने से मौत हो गई। सोमवार को पिता घर से बाजार करने के लिए निकले थे। इसी दौरान लू लगने से उनकी तबियत खराब हो गई। इसके बाद घर में उनकी मौत हो गई। थाना रैपुरा में जानकारी देने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगलवार को चारों शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


सदर रोड कर्वी निवासी राजीव लखानी ने बताया कि दिनेश कुमार भोजवानी (42) को दो दिन से पेटदर्द व बुखार था। सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात में मौत हो गई। रैपुरा के गुढउपुर निवासी गंगा प्रसाद (60) को बुखार होने पर परिजन अस्पताल लाये। इलाज के दौरान मौत हो गई। राजापुर के ओडकी निवासी रामनरेश ने बताया कि पिता भइयालाल (80) की सोमवार को अचानक तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पहाड़ी के कुचारम निवासी विजय ने बताया कि पिता देशराज (60) की बुखार व बदन दर्द होने पर जिला अस्पताल लाये। इलाज के दौरान मौत हो गई। पहाड़ी के इटौरा निवासी मसलुवा ने बताया कि उसके पिता भगवानदीन (80) की तीन दिन से बुखार के चलते तबियत खराब थी। सोमवार को अस्पताल लाते समय मौत हो गई। इसके अलावा कोलगदिहया निवासी रामनरेश (55) की उल्टी दस्त व पेटदर्द से पीडि़त होने पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed