फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Nilgai collides with bike, one dead

Chitrakoot News: बाइक से टकराई नीलगाय, एक की मौत

Wed, 10 Jul 2024 03:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Nilgai collides with bike, one dead
-----------------
विज्ञापन

चित्रकूट/शिवरामपुर। हाईवे पर नील गाय से बाइक टकराने से दो लोग घायल हुए। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आने से एक की मौत हो गई।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के भानपुर के अरहा पुरवा निवासी ललित कुमार (28) व चाचा के पुत्र सुनील कुमार (26) बाइक से शिवरामपुर होते हुए कर्वी आ रहे थे। खुटहा संत थामस स्कूल के समीप अचानक नीलगाय सड़क पर आ जाने से बाइक टकरा गई। इससे दोनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से ललित के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाई। डाॅक्टर ने ललित कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल सुनील को उपचार दिया गया है। ललित ईंट-भट्ठा में मजदूरी करता था। उसके दो पुत्रियां हैं। पत्नी मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed