फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Must wear a helmet while driving

चित्रकूटः वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं

Mon, 02 Nov 2020 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Must wear a helmet while driving
रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने यातायात माह के अवसर पर सोमवार को पटेल तिराहे पर हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन

रैली के शुभारंभ पर जिलाधिकारी ने कहा कि जागरूकता ही बचाव है। निरंतर जनपद में अभियान चलाए जा रहे हैं कि लोग यातायात के नियमों का पालन करें। दो पहिया वाहन सवार हेलमेट का प्रयोग कर खुद को और दूसरों को भी बचाएं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कहा कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनें। नशे में और नींद आने पर वाहन न चलाएं। मोटरसाइकिल पर दो से अधिक सवारी न बैठें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरुकता रैली शहर के पटेल तिराहे से ट्रैफिक चौराहे व सदर रोड होते हुए सीआईसी के पास संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी, व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, हरिओम करवरिया, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता, एएसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, एसडीएम कर्वी राम प्रकाश व सीओ नगर रजनीश कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed