फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Murder of retired electricity worker who went from home to farm

घर से खेत गए सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारी की हत्या

Sun, 20 Mar 2022 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Murder of retired electricity worker who went from home to farm
बरगढ़ (चित्रकूट)। अन्ना जानवरों से खेत की रखवाली करने गए सेवानिवृत्त विद्युतकर्मी का शव रेलवे लाइन के समीप मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने खेत से मोबाइल, जूता, टार्च आदि बरामद किया है। फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम ने मौके पर जाकर छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बरगढ़ थाना अंतर्गत मुर्का गांव के मोजरा निवासी सेवानिवृत्त विद्युतकर्मी गिरवधारी सिंह पटेल (65) खेत की रखवाली करने के लिए शाम को घर से निकले थे। सवेरे जब घर नहीं आए तो परिजनों ने खेत जाकर देखा।
विज्ञापन

जहां मोबाइल, टार्च, जूता व खून पड़ा देख होश उड़ गए, पर गिरवधारी का कहीं पता नहीं चला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू की तो लगभग सात किमी दूर मझियारी (मध्यप्रदेश) रेलवे लाइन के पास शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आशंका जताई है कि धारदार हथियार से हत्या कर शव ट्रैक के पास फेंका गया है। जीआरपी डभौरा मप्र पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी शिवपूजन यादव ने बताया कि मृतक के बेटे दीपक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हत्या को खुदकुशी का रूप देने का प्रयास
चित्रकूट। मृतक गिरवधारी सिंह पटेल रिटायर्ड होने के बाद गांव में पत्नी अंतिमा व इकलौते बेटे दीपक के साथ रहते थे। माना जा रहा है कि हत्यारे एक से अधिक थे। उन्होंने पहले खेत में ही उनकी हत्या की और फिर खुदकुशी का रूप देने के लिए किसी वाहन से लगभग सात किमी दूर मझियारी रेलवे ट्रैक के पास ले जाकर रेल पटरी पर लिटा दिया।
जिससे यह खुदकुशी मानी जाए और मप्र का इलाका होने से इलाकाई पुलिस की निगाह भी उन तक न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed