फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   More than 15 lakh devotees took a dip in the Mandakini on Maghi Purnima

Chitrakoot News: माघी पूर्णिमा पर 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी

Wed, 12 Feb 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
More than 15 lakh devotees took a dip in the Mandakini on Maghi Purnima
मंदाकिनी में स्नान करने के लिए लगी भीड़।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट/खोही/राजापुर/बरगढ़। माघी पूर्णिमा पर्व पर 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। कामदगिरि की परिक्रमा कर तीर्थ स्थानों के दर्शन किए। कामदगिरी मंदिर में दर्शन के लिए एक किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। करीब एक घंटे इंतजार के बाद श्रद्धालु दर्शन कर पा रहे थे।
विज्ञापन

पूर्णिमा पर बुधवार तड़के से ही श्रद्धालु मंदाकिनी में डुबकी लगाने लगे। श्रद्धालुओं ने स्नान, पूजन व दान के बाद कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। इसके बाद सती अनुसुइया आश्रम, गुप्त गोदावरी, भरतकूप मंदिर, हनुमानधारा आदि तीर्थ स्थलों के दर्शन किए। रायबरेली से आए से राकेश पाठक बोले धर्म, ज्ञान व संस्कृति का दर्शन रामघाट पर देखने को मिला। बिहार के सासाराम से आए विनोद ने बताया कि भगवान श्रीराम की तपोभूमि में आकर बहुत अच्छा लगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपी-व एमपी के प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस बल के जवान तैनात रहे। पंडित नवलेश दीक्षित ने बताया कि माघ माह भगवान विष्णु को अति प्रिय है। माघी पूर्णिमा पर स्नान के बाद दान फलदायी होता है।
विज्ञापन



पांच घंटे में प्रयागराज से आए 10 हजार वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। महाकुंभ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी आ रहे हैं। शाम पांच बजे से रात दस बजे तक करीब दस हजार वाहन प्रयागराज की ओर से आए। इससे झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कई स्थानों समेत, बरगढ़ व मऊ क्षेत्र में जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बेड़ी पुलिया, हनुमानधारा, शिवरामपुर, भरतकूप में वाहन रोके गए। बढ़ती भीड़ के कारण डीएम ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को भौरी कस्बे में ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा, समाज सेवी विनोद मिश्रा व मनोज मिश्रा द्वारा भोजन कराया। राजापुर क्षेत्र में भाजपा कार्यसमिति के सदस्य शिवशंकर सिंह, नगर पंचायत सदस्य संजीव मिश्रा, अमित मिश्रा, मुकेश शुक्ला, शिवपूजन गुप्ता, दीपक जायसवाल, रमन मोदनवाल, विकास जायसवाल आदि ने सहयोग किया।
इनसेट...
सड़क किनारे बैठकर थकान मिटा रहे श्रद्धालु
प्रयागराज से आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठे नजर आए। रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क़ किनारे कई स्थानों पर श्रद्धालु बैठे रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे भी श्रद्धालु बैठे दिखे। रामनारायण, सुरेश सिंह ने बताया कि प्रयागराज जाने में थक गए हैं। यहां बैठकर आराम कर रहे हैं।
इनसेट
अफसरों ने की मेला क्षेत्र की निगरानी
डीएम शिवशरणप्पा, एसपी अरुण कुमार सिंह ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके अलावा डीआईजी अजय सिंह ने एडीएम उमेश चंद्र, अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी व ईओ लालजी यादव के साथ रामघाट, सहित कई अन्य स्थानों की व्यवस्था देखी। तीन शिफ्टों में अधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। कामतन, प्रमोदवन व गुप्त गोदावरी में व्यवस्था की जानकारी डीएम डॉ. सतीश व एसपी आशुतोष गुप्ता भ्रमण कर लेते रहे।


15 रुपये में समोसा, 50 रुपये में मिली पानी की बोतल
महाकुंभ के चलते माल वाहक वाहनों का शहर में प्रवेश बंद है। इससे खाद्य सामाग्री, सब्जी सहित रोजमर्रा की चीजें महंगी हो गई हैं। राजस्थान से आए श्रद्धालु राजेश्वर ने बताया कि समोसा 15 रुपये और पानी की बोतल 50 रुपये में मिली। मुंबई के श्याम राणा ने बताया कि होटल में एक कमरा पांच हजार रुपये का मिला है। 400 रुपये थाली खाना मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed