फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Morang is being transported without Ravana in vehicles, responsible people are unaware

Chitrakoot News: वाहनों से बिना रवन्ना के ढोई जा रही मौरंग, जिम्मेदार बेखबर

Sat, 07 Mar 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 07 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Morang is being transported without Ravana in vehicles, responsible people are unaware
चित्रकूट। जिले में बिना रवन्ना के ओवरलोड मौरंग ढोई जा रही है। जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन

राजापुर, सरधुवा और मऊ थाना क्षेत्रों में यमुना नदी के कई घाटों से ट्रकों व डंपरों पर बिना रवन्ना के मौरंग लोड की जा रही है। इन ओवरलोड वाहनों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई मौतें भी शामिल हैं। प्रशासन कभी-कभार वाहनों पर कार्रवाई करता है लेकिन घाट संचालकों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। इससे घाट संचालकों के हौंसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के राजेश सिंह, कल्लू ने आरोप लगाया कि घाट से ही बिना रवन्ना के मौरंग भरी जाती है। उन पर खनिज विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है। जिला खनिज अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि सभी घाट संचालकों को सख्त निर्देश है कि एक भी वाहन बिना रवन्ना के न भरे जाएं, जिस घाट से बिना रवन्ना के वाहन मिलते हैं, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
एसडीएम ने पकड़े बिना रवन्ना के चार वाहन

राजापुर एसडीएम फूलचंद्र यादव व तहसीलदार ने पांच व छह मार्च को बिना रवन्ना के मौरंग लदे वाहन पकड़े और खनिज विभाग को सूचना दी। एसडीएम ने बताया कि राम वन गमन मार्ग के पास से दो वाहन पकड़े, इसमें एक का चालक भाग गया। दूसरे का पांडेय पुरवा राजापुर-सरघुवा सड़क निवासी शेख सलाउद्दीन, तीसरा प्रमोद और चौथा शिव मूरत चालक है। बताया कि यह सभी अवैध रूप से मौरंग का परिवहन कर रहे थे। इससे राजस्व को क्षति पहुंची है। सभी वाहन चालकों व मालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वाहनों को राजापुर थाना में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed