{"_id":"68ebfbbaeb737b17060488e7","slug":"money-looted-from-young-man-at-railway-station-gate-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-122032-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रेलवे स्टेशन गेट पर युवक से रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रेलवे स्टेशन गेट पर युवक से रुपये लूटे
Mon, 13 Oct 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार की रात एक युवक पर स्थानीय युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों उसकी जेब से 40 हजार रुपये लूट लिए।
बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के कोर्रा बुजुर्ग निवासी कमलेश कुशवाहा ने बताया कि देर रात वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से बाहर निकल रहा था। स्टेशन गेट के पास मौजूद महावीर नगर मानिकपुर निवासी चुन्नू और पप्पू सोनकर साथियों के साथ उस पर टूट पड़े। इन लोगों ने पीटते हुए उसकी जेब से नकदी निकाल ली और भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्ष पहले से एक-दूसरे को जानते हैं और इनके बीच लेनदेन का विवाद है। शनिवार की रात इसी बात पर स्टेशन के बाहर झगड़ा हुआ था। लूट नहीं हुई है। चुन्नू और पप्पू के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्ष थाने में मौजूद हैं। (संवाद)