{"_id":"6af9f4631325847f390d50dc","slug":"mohit-from-mathura-won-the-wrestling-bout-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-138940-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मथुरा के मोहित ने जीता दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मथुरा के मोहित ने जीता दंगल
विज्ञापन
15 सीकेटीपी-27 दंगल में दांव पेच दिखाते पहलवान। स्रोत: संवाद
चित्रकूट/सरैंया। हनुवां में रविवार को आयोजित अखिल भारतीय इनामी दंगल में मथुरा के मोहित पहलवान ने 21 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। उन्होंने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान के समशेर सिंह को पटकनी दी। संभल के भीम पहलवान ने भी 15 हजार रुपये की दूसरी कुश्ती अपने नाम की।
दंगल में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मथुरा, राजस्थान और बुंदेलखंड समेत कई राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। मुख्य मुकाबला मोहित और समशेर सिंह के बीच हुआ। मोहित ने शानदार दांव लगाकर समशेर को चित कर दिया। दूसरी बड़ी कुश्ती संभल के भीम और पंजाब के बंटी के बीच हुई, जिसमें भीम विजयी रहे।
पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने इस दंगल का आयोजन किया था। उन्होंने विजेता और प्रतिभागी पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद और विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।