फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Millions of batteries stolen by breaking the lock of the shop

ताला तोड़कर ले भागे तीन लाख की बैटरी

Wed, 25 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Millions of batteries stolen by breaking the lock of the shop
भरतकूप(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के कस्बे की एक बैटरी की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की दो दर्जन बैटरियां पार कर दी हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

मुख्यालय निवासी छोटू जायसवाल पुत्र सुखराम भरतकूप कस्बे में बैटरी की दुकान संचालित करता है। बताया कि सुबह प्रतिदिन की तरह वह दुकान खोलने पहुंचा तो गेट का ताला टूटा मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से लगभग दो दर्जन बैटरियां गायब थीं। जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। बताया कि यह बैटरी बडे़ वाहनों की थीं। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल के बाद चोरों की तलाश की जा रही है। बुधवार को चोरी की जानकारी होने पर सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि पुलिस के नियमित गश्त न करने से चोरों के हौसले बढे़ हैं। चोरी का खुलासा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंदिर में चोरी
बरगढ़। थाना क्षेत्र के रैपुरा मंदिर से चोरों ने 60 किलो का पीतल का घंटा चोरी कर लिया है। स्थानीय लोगों ने थाने में इसकी जानकारी दी है। उधर मंगलवार को मुख्यालय से सटे सूरजकुंड स्थित मंदिर से चांदी का चंवर चोरी हुआ है। जिसकी कीमत चालिस हजार रुपये बताई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed