फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   many people injured in accident

दुर्घटनाओं में कई लोग घायल

Sat, 14 Feb 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Sat, 14 Feb 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन

 जिले में शनिवार को हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


रैपुरा निवासी राजेश (31) पुत्र शीतल प्रसाद ने बताया कि वह शनिवार को सेजवार के भैरमबाबा में बिजली फिटिंग के लिए तार और अन्य सामान लेकर जा रहा था। विकलांग विवि के पास पीछे से आ रहे वाहन के अचानक कट मारने से उसकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई।


इससे उसका दाहिना पैर जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल से इलाहाबाद रेफर किया गया है। उधर, लीलावती (45) पत्नी रामअवतार निवासी मौदहा (हमीरपुर), ज्योति (26) पत्नी शिवबरन और अमित (20) पुत्र देवशरन निवासी पैलानी (बांदा) को विभिन्न दुर्घटनाओं में घायल होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं रौली पहाड़ के पास ट्रैक्टर पलटने से कई महिलाएं घायल हो गईं। गीता पत्नी बद्रीप्रसाद की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed