{"_id":"6a95c4e41b8f4fea1b023c40","slug":"manikpur-satna-route-likely-to-be-restored-today-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-135668-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मानिकपर-सतना मार्ग आज हो सकता है बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मानिकपर-सतना मार्ग आज हो सकता है बहाल
विज्ञापन
फोटो 31 सीकेटीपी 18 टिकरिया रपटा की मरम्मत करती जेसीबी व मजदूर। संवाद

-मरम्मत का काम जारी, तीन दिन से बंद है मार्ग, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर (चित्रकूट)। शनिवार को आई बाढ़ से मानिकपुर-सतना मार्ग पर टिकरिया के पास बना रपटा बह गया था, जिससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। रविवार को कर्मचारी मरम्मत के लिए पहुंचे थे लेकिन बारिश के कारण काम नहीं हो सका। सोमवार को भी बारिश मरम्मत में रोड़ा बनी हुई है। अब मार्ग मंगलवार तक बहाल हो सकता है।
शुक्रवार रात मध्य प्रदेश व पहाड़ी क्षेत्र में हुई भारी बारिश का पानी मानिकपुर क्षेत्र में आया था। टिकरिया के पास रपटा और तीन अन्य स्थानों पर सड़क बह गई। इससे टिकरिया, बभिया, इटवा होते हुए मझगवां, कोठी, सतना, मैहर, कटनी, नागपुर, जबलपुर का संपर्क टूट गया है। रपटा बहने से सैकड़ों लोग मानिकपुर, कर्वी, सतना और मझगवां में फंसे हुए हैं।
स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और सभी को मार्ग चालू होने का इंतजार है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के कर्मचारी मरम्मत में जुटे हैं लेकिन लगातार बारिश से काम में बाधा आ रही है। सहायक अभियंता नीरज सक्सेना ने बताया कि रपटा व सड़क की मरम्मत तेजी से की जा रही है, बारिश से रुकावट आ रही है फिर भी मंगलवार तक आवागमन बहाल करने का प्रयास है।