{"_id":"41e8c051ffe7e68de324c7acec78aa14","slug":"man-died-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Sun, 11 Jan 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालापुर हाइवे पर निर्माणाधीन पुलिया के पास ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाहाबाद रेफर किया गया है।
कमासिन (बिसंडा) निवासी बीमा एजेंट विमलेश (27) पुत्र चंद्रिका अपनी ससुराल बनवारीपुर में रहता था। शनिवार शाम वह दोस्त भरतलाल (25) पुत्र रामभजन निवासी बरहट और राजा (22) पुत्र अमृतलाल निवासी नई दुनिया के साथ बाइक से बरहट में रामभजन के यहां गया था।
वहां से लौटते समय रात लगभग साढ़े सात बजे लालापुर के पास हाइवे पर निर्माणाधीन पुलिया के पास कर्वी से मऊ की ओर जा रहे ट्रक चालक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में तीनों युवक बाइक समेत पुलिया से नीचे आ गिरे। वहां काम कर रहे मजदूरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने विमलेश को मृत घोषित कर दिया। भरतलाल और राजा को गंभीर हालत में इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विमलेश की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। उसके दो छोटे बच्चे हैं। पोस्टमार्टम हाउस में मां कशमीरी देवी और पत्नी कलावती का हाल देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं।
उधर एक अन्य दुर्घटना में रविवार सुबह सरैंया निवासी मूक बधिर जय सिंह (18) पुत्र शारदा को मानिकपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।