{"_id":"61d5d896c8386d5e5e03efe3","slug":"mahua-and-gadoli-teams-won-matches-chitrakoot-news-knp673742057","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुआ व गडौली की टीम ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महुआ व गडौली की टीम ने जीते मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी (चित्रकूट)। सुपर चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट में महुआ व गड़ौली की टीमें विजयी रहीं।
विकास खंड पहाड़ी अंतर्गत ग्राम अरछा बरेठी गांव में चल रहे सुपर चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट में गड़ौली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी औदहा की टीम 82 रनों पर आल आउट हो गई। गड़ौली टीम के अमरनाथ ने चार ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिए।
दूसरा मैच महुआ व मिर्जापुर की टीमों के बीच खेला गया। मिर्जापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 75 रन बनाए। जवाब में महुआ गांव की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। वहीं तीसरे मैच में बरेठी अंडर-19 टीम के सामने 133 रनों का लक्ष्य रखा जिसमें कैप्टन उत्कर्ष यादव व कैप्टन हिमांशु यादव ने 32-32 रनों का योगदान दिया वहीं प्रद्युम्न ने 17 रन, यजुवेंद्र ने 12 रन बनाए। जवाब में मिर्जापुर अंडर-19 की टीम 48 रनों पर आल आउट हो गई। कैप्टन उत्कर्ष यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में पांच रन देकर तीन विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच रहे।