फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mahant makes derogatory remarks against former MP's mother, stages sit-in protest at ashram

Chitrakoot News: पूर्व सांसद की मां के खिलाफ महंत ने की अपमानजनक टिप्पणी, आश्रम में धरने पर बैठे

Mon, 20 Apr 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 20 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mahant makes derogatory remarks against former MP's mother, stages sit-in protest at ashram
फोटो 19 सीकेटीपी 20 धरना में बैठे पूर्व सांसद व अन्य-संवाद
चित्रकूट। भाजपा पूर्व सांसद के माता-पिता के खिलाफ लालापुर के महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत ने अपमानजनक टिप्पणी की। इस पर पूर्व सांसद ने महंत पर प्राथमिकी दर्ज कराई और आश्रम पहुंच कर नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। अधिकारी मान मनौव्वल में जुटे हैं। रात 8ः15 बजे कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन




पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र की मां के खिलाफ सोशल मीडिया पर वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास महाराज ने अपमानजनक टिप्पणी की है। पूर्व सांसद ने तहरीर में कहा कि वाल्मीकि आश्रम के कथित महंत पर कई महीने में मारपीट, बलवा, छेड़खानी व आतंक फैलाने के करीब सात-आठ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। इसके बाद रविवार को पूर्व सांसद अपने भाई पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा, सुरेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे सहित नेताओं व समर्थकों के साथ लालापुर आश्रम पहुंचे और महंत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। कुछ देर में धरने पर बैठ गए। जानकारी होने पर एएसपी सत्यपाल सिंह, एसडीएम मो जसीम, सीओ राजापुर राजकमल, थाना प्रभारी रैपुरा आशुतोष तिवारी, भरतकूप प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह व पीएसी समेत कई थानों का पुलिसबल मौके पर पहुंचा और पूर्व सांसद को समझाने में जुट गए लेकिन कोई असर नहीं हुआ। पूर्व सांसद ने कहा कि महंत को गिरफ्तार कर आश्रम से बाहर करें। तभी धरने से उठेंगे। इस मौके पर पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, भाजपा नेता आनंद त्रिपाठी, रणवीर सिंह चौहान, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा, सदस्य जिला पंचायत विनीत द्विवेदी, अभिषेक ओझा, श्लोक मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




बता दें कि असावर माता मंदिर के पुजारी और वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास महाराज के बीच दो महीने से मंदिर में कब्जा को लेकर विवाद चल रहा है। इससे दोनों पक्ष में कई बार मारपीट भी हो चुकी है। इस मामले में पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने महंत के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री समेत जिलाधिकारी को पत्र लिखा था। इससे महंत खुन्नस मान रहा है। एएसपी ने बताया कि पूर्व सांसद ने दर्ज कराए मुकदमे की तहरीर में किसी को नामजद नहीं किया है। अब पहले वीडियो में आवाज की जांच कराई जाएगी। उसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed