फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mada River in spate; contact with nine villages cut off.

Chitrakoot News: मादा नदी उफान पर, नौ गांवों का संपर्क टूटा

Wed, 02 Sep 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 02 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mada River in spate; contact with nine villages cut off.
02 सीकेटीपी-42-गाहुर गांव के संपर्क में चलता मादा नदी का पानी। संवाद - फोटो : संवाद
मऊ (चित्रकूट)। बारिश से बरगढ़ क्षेत्र की मादा नदी उफान पर है। नदी का पानी गाहुर संपर्क मार्ग के ऊपर से गुजर रहा है, जिससे आवागमन ठप हो गया है। जलस्तर बढ़ने से सड़क पर तेज धार बह रही है, ग्रामीणों ने आना-जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

इससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हैं। प्रभावित गांवों में गाहुर, रैपुरा, डूबी, मटियार, उसरी, मनका, कटैया, कोटवा और चुंगी शामिल हैं। बारिश व नदी के बढ़ते प्रवाह के कारण क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं ताकि संपर्क बहाल हो सके। (संवाद)
विज्ञापन

-----
तीन बांधों के खोले गेट, छोड़ा जा रहा पानी
चित्रकूट। जिले में लगातार बारिश से गुंता, रसिन, बरुआ सहित अन्य बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। पानी कम करने के लिए गेट खोलने पड़े, जिससे आसपास के गांवों में घरों तक पानी पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैपुरा स्थित गुंता बांध ओवरफ्लो होने पर दो गेट खोलकर 2350 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने रैपुरा, छीबों, सिंहपुर, घूरेटा, पियरिया माफी और अतरसुई सहित आसपास के ग्रामीणों से नदी व जलधारा के पास न जाने की अपील की है। इसी तरह रसिन और बरुआ बांध के भी गेट खोले गए हैं।
-----
एनडीआरएफ ने 11 लोगों को किया रेस्क्यू
चित्रकूट। मां मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे 11 दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को एनडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रेस्क्यू किए गए लोगों ने जिला प्रशासन और एनडीआरएफ टीम के प्रयासों की सराहना की।

एनडीआरएफ व एसडीआरएफ व पीएसी सहित अन्य टीमें बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी के साथ राहत-बचाव कार्य में लगी हुई हैं। डीएम पुलकित गर्ग ने लोगों से नदी, नालों, तालाब क्षेत्र से दूरी बनाए रखने तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

02 सीकेटीपी-42-गाहुर गांव के संपर्क में चलता मादा नदी का पानी। संवाद

02 सीकेटीपी-42-गाहुर गांव के संपर्क में चलता मादा नदी का पानी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed