फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lover's couple strangled and threw the dead body into the valley

प्रेमी की दंपती ने गला घोंट हत्या कर शव घाटी में फेंका

Sat, 05 Oct 2019 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lover's couple strangled and threw the dead body into the valley
चित्रकूट। प्रेम प्रसंग में पति ने पत्नी के प्रेमी की गला दबाकर हत्या के बाद शव सदर कोतवाली क्षेत्र की देवागंना घाटी में फेंक दिया। तीन माह बाद शनिवार को मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर निशानदेही में घाटी से उसका कंकाल बरामद किया। मृतक की मां ने कपड़े आदि से शिनाख्त की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक व अपर एसपी ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच की। बांदा के बिसंडा निवासी धीरज सैनी उर्फ चन्नू (21) पुत्र स्व. रामचरण सैनी की मां रामदुलारी ने बताया कि बेटा सात जुलाई, 2019 की शाम घर से चित्रकूट जाने की बात कहकर निकला था। घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की, कुछ पता न चलने पर थाने में दस जुलाई को बिसंडा थाने मेें गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदा के न मिलने पर परेशान परिजन डीआईजी से मिले, उनके आदेश पर बिसंडा में 6 अगस्त को सीतापुर चौकी क्षेत्र के कटरा गूदर निवासी ननकई उर्फ रीता पत्नी ऊदल व ऊदल पुत्र गयाप्रसाद के खिलाफ अपहरण कर हत्या की आशंका में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। चार सितंबर को बांदा से मुकदमा कर्वी कोतवाली में ट्रांसफर हुआ। विवेचना सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह को मिली। शुक्रवार शाम को कोतवाली व सीतापुर पुलिस टीम ने नामजद आरोपी दंपति को पकड़कर पूछताछ की तो राज खुल गया। दंपति ने स्वीकार किया कि धीरज की हत्या कर शव घाटी में फेंका था। तब पुलिस टीम सक्रिय हुई। एसपी मनोज कुमार झा, अपरएसपी बलवंत चौधरी, कोतवाल अनिल सिंह के साथ सीतापुर पुलिस टीम ने दो घंटे के प्रयास के बाद घाटी में 20 फुट नीचे झाड़ियों में मिली रजाई में कंकाल मिला। तब पुलिस की सूचना पर मृतक का भाई हिमांशु, मां के साथ मुख्यालय आया। इन्होंने कंकाल में मौजूद कपड़े व कुछ अन्य सामग्री देख धीरज की शिनाख्त की।
विज्ञापन

बर्थडे पार्टी में हुई थी मुलाकात
ननकई उर्फ रीता ने पूछताछ में बताया कि वह अपने मायके बरगढ़ गई थी, वहां भाई के जन्मतिथि की पार्टी में ट्रक चालक धीरज निवासी बांदा से मुलाकात हुई। वह अक्सर कटरा गूदर आता रहता था। अवैध संबंधों की जानकारी होने पर पति ने मारपीट कर उसे बुलाने का दबाव बनाया। फोन पर सात जुलाई को आने पर उसे गला दबाकर मार दिया। जानकारी पर एसपी मनोज कुमार झा, अपर एसपी बलवंत चौधरी, नगर क्षेत्राधिकारी रजनीश यादव, शहर कोतवाल अनिल सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या हुई है। आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह लगाया चक्कर
मृतक के भाई हिमांशु ने बताया वह अपहरण का मामला दर्ज कराने को एक माह तक बिसंडा व कर्वी कोतवाली के चक्कर लगाते रहे। तब भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जब डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई तो अपहरण का मुकदमा बिसंडा में दर्ज हुआ जो बाद में कोतवाली कर्वी ट्रांसफर किया गया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पति-पत्नी पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed