{"_id":"64b5985367c0ec84830a8ed4","slug":"looting-by-taking-the-entrepreneur-hostage-inside-the-house-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-370-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: घर के अंदर उद्यमी को बंधक बनाकर लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: घर के अंदर उद्यमी को बंधक बनाकर लूटपाट
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। कस्बे में स्थित घर में सोते समय जिले के उद्यमी को उनके ही कमरे में बदमाशों ने बंधक बनाकर पिटाई की। इसके बाद रुपये, गाड़़ी और मोबाइल लेकर भाग गए। उद्यमी ने बदमाशों में एक की पहचान की है। किसी तरह परिजनों को जानकारी देने के बाद पुलिस सूचना दी गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर जायजा लिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
मानिकपुर कस्बे के शास्त्री नगर निवासी उद्यमी संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार की रात को हमेशा की तरह वह खाना खाने के बाद घर के कमरे में सो रहे थे। देर रात को तीन अज्ञात बदमाश घर के अंदर आए और सीधे उसके कमरे में आकर उसका हाथ पैर बांध दिया। विरोध करने पर मुंह बंद कर पिटाई की। इसके बाद धमकी देते हुए अलमारी की चाभी छीनकर लगभग तीन लाख 90 हजार रुपये नगद, कार व मोबाइल लेकर भाग गए। इसकी जानकारी पीडि़त ने परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। इसके बाद पलिस ने उद्यमी संजय के मोबाइल की लोकेशन ट्रैस करते हुए छेरिहा गांव तक पीछा किया। छानबीन करने के बाद संजय का मोबाइल सडक़ किनारे पड़ा मिला।
उद्यमी ने बताया कि बदमाशों में एक की पहचान नागौद मप्र निवासी सागर सिंह के रूप में की हैए जबकि दो अज्ञात हैं। इसी आधार पर थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस बदमाशों को पकडऩे का प्रयास कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष हारुन रशीद खान ने बताया कि एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य की भी पहचान कराई जा रही है।