फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lohda defeated Kalwara and Barethi defeated Mirzapur.

लोहदा ने कलवारा व बरेठी ने मिर्जापुर को हराया

Sat, 01 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lohda defeated Kalwara and Barethi defeated Mirzapur.
पहाड़ी (चित्रकूट) विकास खंड अंतर्गत ग्राम अरछा बरेठी में सुपर चैलेंज कप क्त्रिस्केट टूर्नामेंट का लोक निर्माण राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने उद्घाटन किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टॉस कराया।
विज्ञापन

शनिवार को कलवारा और लोहदा के बीच हुआ। जिसमें लोहदा ने कलवारा को चार विकेट से हरा दिया। दूसरा मैच बरेठी व मिर्जापुर के बीच हुआ। जिसमें बरेठी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में कुल 99 रन बनाए। छविनेश ने 58 रन का योगदान दिया। जवाब में मिर्जापुर की टीम 64 रन पर आल आउट हो गई। बरेठी ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर है। इस गांव में खेल का मैदान मिनी खेल स्टेडियम बनाया जाएगा।
इस मौके पर अमृत लाल यादव, उदयभान सिंह, शंकर प्रसाद, शिवबली यादव, खेल अनुदेशक श्यामसुंदर यादव, व्यायाम शिक्षक श्रीकेशन सिंह सहित ग्रामवासी व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्वी ने राजापुर को हराया
पहाड़ी (चित्रकूट)। स्व. रघुनंदन दास महराज स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कर्वी व राजापुर के बीच खेला गया। भाजपा नेता सुनील सिंह पटेल व सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। 16 ओवर मे कर्वी ने 141 रन बनाए। बल्लेबाज राजा 42, शानू 32, लकी ने 14 रनों का योगदान दिया। राजापुर गेंदबाज शिवम तीन, कौशल ने दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजापुर की टीम 10 ओवर मे 85 रन बनाकर आल आउट हो गई। बल्लेबाज उत्कर्ष ने 22 रन बनाए। गेंदबाज आशुतोष ने चार विकेट झटके। इस प्रकार कर्वी की टीम 62 रनों से विजेता बनी। मैच के अंपायर विमल कुमार तिवारी, सुरेश गौतम, स्कोरर देवकुमार तिवारी, विवेक, कमेंट्रेटर आनंद कुमार रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed