फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lightning struck two farmers cutting grass and they died

Chitrakoot News: घास काट रहे दो किसानों पर गिरी बिजली, मौत

Tue, 27 Aug 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Lightning struck two farmers cutting grass and they died
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के गांव के बाहर खेत में घास काट रहे दो किसानों पर बिजली गिरी। दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के समय आसपास किसी के न होने से परिजनों को जानकारी नहीं हो सकी। चार घंटे बाद जब परिजन ढूंढने खेत के पास पहुंचे तो जानकारी हुई।
विज्ञापन

रैपुरा गांव के मुरली मनोहर ने बताया कि भाई शिवशरण पटेल (45) व गांव के ही विनोद पटेल (26) रविवार की शाम खेत से चारा काटने गए थे। दोनों के खेत अलग बगल हैं। उसी दौरान तेज बारिश हुई और बिजली गिरी। बिजली की चपेट में दोनों किसान आ गए और उनकी मौत हो गई। अंधेरा होने पर भी जब घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश करने निकले। दोनों के शव खेत में पड़े मिले थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।घटना से मृतक शिवशरण पटेल की पत्नी कृष्ण देवी व मां शिवकलिया रो-रोकर बेहाल हैं। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। पांच भाइयो में चौथे नंबर का था। विनोद की पत्नी दीपा सिंह व मां देवमती भी बेहाल है। वह दो भाई में बड़ा था।एक पुत्र व एक पुत्री हैं। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष श्याम प्रताप पटेल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed