फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Light 11 diyas in every house on Ram Navami

Chitrakoot News: रामनवमी को प्रत्येक घर में जलाएं 11 दीये

Wed, 22 Mar 2023 04:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 04:16 PM IST
विज्ञापन
Light 11 diyas in every house on Ram Navami
फोटो नंबर- 2-
विज्ञापन

संत-महंत, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारियों, होटल संचालकों ने लिया लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में रामनवमी को चित्रकूट गौरव दिवस के रूप में मनाने के संबंध में समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने बताया कि 30 मार्च रामनवमी को धर्मनगरी में 11 लाख दीपक जलाए जाएंगें। इस कार्य को आम जनमानस से जोड़ते हुए प्रत्येक घर में 11 दीपक जलाने के लिए जागरूक करने की जरूरत है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी लोग दीपक, बाती, तेल आदि की व्यवस्था स्वयं से करेगें। दीपक जलाने का समय सायं 7 से 7:30 बजे तक होगा। इस दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी, जिससे दीपकों की रोशनी दिख सके। बताया कि मठ, मंदिर, अखाड़ा 62 हजार, धर्मशाला, आश्रम 27300, होटल, लॉज 48300, सभासद, सामाजिक कार्यकर्ता 31500, सामाजिक संगठन 12600, व्यापारी समाज 40000 दीपक जलाएंगे। लक्ष्य के अनुरूप अपने-अपने माध्यम से निर्धारित दिवस पर पूर्व से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने व समय से दीपक जलाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि विद्यालय से वालंटियरों की जरूरत होगी। इसमें 200 छात्रों को लगाया जाएगा। लगभग 40 टीचरों की ड्यूटी लगाई जाए, जिसके अंडर में 10 बच्चे रहें जो शांति व्यवस्था बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed