{"_id":"68e943f1cf134e31d1099958","slug":"leopard-seen-emerging-from-the-forest-and-roaming-on-the-road-video-goes-viral-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-121953-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जंगल से निकल सड़क पर घूमता दिखा तेंदुआ, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जंगल से निकल सड़क पर घूमता दिखा तेंदुआ, वायरल हुआ वीडियो
Fri, 10 Oct 2025 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
10 सीकेटीपी- 11- परिचय- चित्रकूट मझगवां मार्ग पर सड़क पार करता तेंदूआ । संवाद
चित्रकूट। रानीपुर टाइगर रिजर्व और मध्य प्रदेश की सीमा से लगे इलाकों में तेंदुए अब जंगलों से निकलकर सड़कों तक पहुंचने लगे हैं। हाल ही में एक तेंदुए का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह सड़क पार करता नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि यह वही वयस्क तेंदुआ है जिसे कुछ दिन पहले बिजनौर से लाकर रानीपुर टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ा गया था। वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है।
वीडियो में तेंदुआ मध्य प्रदेश के मझगवां वन परिक्षेत्र अंतर्गत बरहा-डेगरहट रोड पर सड़क पार करता देखा जा रहा है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग का कहना है कि तेंदुआ अभी जंगल की सीमाओं के आसपास ही घूम रहा है, लेकिन सड़क पर दिखना चिंताजनक है।
वन क्षेत्राधिकारी मानिकपुर, सुशील कुमार ने बताया कि जंगली जानवरों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जंगल से सटे गांवों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे जंगल में प्रवेश न करें और यदि तेंदुआ गांव में दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
वन विभाग ने बताया कि रानीपुर और सरभंगा के जंगलों में तेंदुओं की संख्या बढ़ी है, और वे अक्सर जंगल की सीमा तक पहुंच जाते हैं। हालांकि यह वन्यजीवों की सामान्य गतिविधि का हिस्सा है, लेकिन सतर्कता जरूरी है।