{"_id":"170c1b8b43699e7da53b09dd9d6d34e3","slug":"lawyers-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने प्रदर्शन कर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने प्रदर्शन कर निकाला जुलूस
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
Updated Mon, 16 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार एसोसिएशन की अगुवाई में अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन लगातार आठवें
विज्ञापन
दिन जारी रहा। अधिवक्ताओं ने सोमवार को जुलूस निकाला। एसोसिएशन के
जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अधिकारियों के विरुद्ध
कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
गौरतलब है कि राजापुर के सीओ और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता क्रमिक अनशन पर हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि सीओ राजापुर ने साथी अधिवक्ता पर गलत ढंग से मामला दर्ज किया है और एसडीएम वकीलों से ठीक व्यवहार नहीं करते।
अधिवक्ताओं का एसडीएम पर अनियमितताओं पर लिप्त होने का भी आरोप है। सोमवार को अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस कचहरी से ट्रैफिक चौराहा होते हुए पटेल तिराहे से फिर कचहरी पहुंचा। उसके बाद अधिवक्ता प्रदीप निगम, प्रणव त्रिपाठी, धर्मेंद्र तिवारी, विनीत पयासी और संतोष कुमार मिश्र आदि क्रमिक अनशन पर बैठ गए।
अनशन स्थल पर सूर्यपाल सिंह, केके तिवारी, बीडी मिश्रा, अखिलेश श्रीवास्तव, केशव द्विवेदी आदि ने पहुंचकर अनशनकारियों का हौसला बढ़ाया।