फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lady has dead deu to Electricity

करंट से महिला की मौत

Wed, 21 Oct 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lady has dead deu to Electricity
सरैंया (चित्रकूट)। मानिकपुर थाना क्षेत्र के खरौंध गांव में पशुबाड़े में सफाई करते समय महिला को बिजली के तार से करंट लगा। आसपास किसी अन्य के न होने से महिला लगभग डेढ़ घंटे वहीं पड़ी रही, इससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद परिजन पहुंचे तो यह देखकर चीख पड़े। पुलिस ने शव का पंचनामा कराया है।
विज्ञापन

खरौंध गांव निवासी योगेंद्र कुमार यादव ने बताया कि उसकी मां सविता यादव (50) पत्नी रामसुमेर सोमवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर बने पशुबाड़े की सफाई करने गई थीं। वहीं पर लटके विद्युत तार से उन्हें करंट लगा और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। काफी देर तक घर न आने पर परिजन पशुबाडे़ पहुंचे तो वहां का नजारा देख सन्न रह गए। परिजन उन्हें अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने मृत होने की पुष्टि की। परिजनों ने पुलिस सूचना भी दी। सरैंया चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में परिजनों ने गांव में अंतिम संस्कार कराया। मृतका के एक पुत्री दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed