फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Khajuraho International Film Festival from December 17

खजुराहो फिल्म फेस्टिवल 17 दिसंबर से

Fri, 13 Dec 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Khajuraho International Film Festival from December 17
खजुराहो में सात दिवसीय खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 17 दिसंबर से शुरू हो रहा है। फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे। 23 दिसंबर तक होने वाले फिल्म फेस्टिवल में बुंदेलखंड में बनी लगभग एक सैकड़ा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों का जमावड़ा रहेगा। कार्यक्रम की तैयारी जोरशोर से हो रही है।
विज्ञापन

फेस्टिवल के यूपी बुंदेलखंड संयोजक और बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि फिल्मों का संग्रह पखवारे भर से अभिनेता आरिफ शहडोली कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला मुंबई की फिल्मी हस्तियों को आमंत्रित कर रहे हैं। फिल्म निदेशक राम बुंदेला के नेतृत्व में टपरा टाकीजों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकौल अजीत सिंह फिल्म फेस्टिवल में यूपी-एमपी व बुंदेलखंड के 13 जिलों से बड़ी संख्या में लोग शिरकत करेंगे। इसके अलावा कैलाश खेर के शिवाला बैंड की धूम रहेगी।

इस दौरान सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सनि देओल, राजपाल यादव, रणधीर कपूर, जानी लीवर, हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव समेत बॉलीवुड की दर्जनों नामचीन हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। अजीत सिंह ने बताया कि सात दिवसीय इस फेस्टिवल में स्थानीय कलाकारों को भी भरपूर मंच दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed