फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Karvi-Banda route restored; strong currents halt traffic on the Manikpur-Satna route.

Chitrakoot News: कर्वी-बांदा बहाल, मानिकपुर–सतना मार्ग पर तेज बहाव ने रोका आवागमन

Tue, 01 Sep 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 01 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Karvi-Banda route restored; strong currents halt traffic on the Manikpur-Satna route.
फोटो 01 सीकेटीपी 08 कर्वी के मंदाकिनी पुल से निकलते वाहन। संवाद
चित्रकूट/मानिकपुर। मानिकपुर–सतना मुख्य मार्ग पर टिकरिया के पास बहे रपटा की मरम्मत का काम सोमवार को पूरा हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश से तेज रफ्तार से आए पानी ने फिर से रपटा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे आवागमन फिर से बंद हो गया है। वहीं कर्वी से बांदा मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत हो चुकी है और वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।
29 अगस्त को धर्मनगरी में आई ने तबाही मचा दी थी। बाढ़ के पानी से मानिकपुर सतना मार्ग पर टिकरिया के पास रपटा तेज बहाव में बह गया था। जिसको लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत करा कर आवागमन बहाल कर दिया था। मंगलवार की सुबह अचानक से पानी रपटा के ऊपर बहने लगा, जिससे रपटा क्षतिग्रस्त हो गया है और आवागमन फिर बंद हो गया।
विज्ञापन

इसी तरह कर्वी से बांदा मार्ग पर मंदाकिनी नदी पुल का अप्रोच मार्ग धंस गया था, बसों के साथ भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई थी लेकिन लोक निर्माण विभाग ने अप्रोच मार्ग की मरम्मत करा कर आवागमन शुरू करा दिया है। जिससे बसों का आवागमन चालू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed