फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jaykare Gunjenge

गूंजेंगे हर हर बम बम के जयकारे

Mon, 16 Feb 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Mon, 16 Feb 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jaykare Gunjenge

महाशिवरात्रि पर्व पर हर हर बम बम के जयकारों के बीच मंगलवार भोर से ही

विज्ञापन
राजाधिराज मत्यगयेंद्र नाथ सरकार समेत जिले भर के शिवालयों में जलाभिषेक की धूम रहेगी। जगह-जगह शिवबारात निकलेगी और धार्मिक आयोजन होंगे। मत्यगयेंद्र नाथ मंदिर में धूमधाम के साथ विशेष शिव बारात, चार प्रहर की महाआरती और अन्य धार्मिक आयोजन होंगे।

मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व है। राम की नगरी में चारों ओर हर हर बम-बम के जयकारे गूंजेंगे। चर के सोमनाथ, मऊ के रिसियन, भरतकूप के मड़फा आदि ऐतिहासिक मंदिरों के साथ ही राजापुर के द्वादश मंदिरों, पहाड़ी के पालेश्वरनाथ आदि शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक का दौर शुरू होगा।

लोग व्रत और अनुष्ठान करेंगे। इसके अलावा फूल, बेलपत्र, भांग धतूरा आदि से भगवान शिव का श्रंगार होगा। धतुरहा चौराहे के पास से भी धूमधाम के साथ भगवान शिव की बारात निकालने की तैयारी नगर युवा व्यापार मंडल ने की हैं।

इसी तरह ट्रैफिक चौराहे के पास देवराज यादव के परिसर में बने मंदिर में भी भव्य भंडारे, पूजन संकीर्तन की तैयारियां हैं। तहसील स्थित मंदिर के अलावा सदर रोड के शास्त्रीजी के आश्रम में भी भगवान शिव का विधिवत् रुद्राभिषेक और पूजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed