फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jabalpur police nabbed accused of rape in Chitrakoot

जबलपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को चित्रकूट में दबोचा

Fri, 18 Dec 2020 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Jabalpur police nabbed accused of rape in Chitrakoot
आरोपी सुंदर बेन। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/खोही। जबलपुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को जबलपुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चित्रकूट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जिले में ढोंगी बाबा बनकर छिपा हुआ था। पुलिस उसके ही आश्रम में रुकी रही, लेकिन उसका पता नहीं लगा पाई।
विज्ञापन

दूसरे दिन पुलिस ने कुछ लोगों को उसकी फोटो दिखाई तो पता चला कि आश्रम का बाबा ही आरोपी है। पुलिस उस बाबा के पास पहुंचीं तो वह पुलिस टीम का भविष्य बताने लगा, इस पर पुलिस ने उसे फोटो दिखाते हुए कहा कि चलो अब तुम्हारा भविष्य जेल में है।
विज्ञापन

जबलपुर के गोरखपुर थाना प्रभारी सारिका पांडेय ने फोन पर बताया कि आरोपी सुंदर बेन रामपुर का निवासी है। वह वहीं पर एक पेट्रोल पंप में चौकीदारी का काम करता था। अक्टूबर माह में उसने पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी को टीवी देखने के बहाने अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने धमकी देकर किशोरी को चुप करा दिया। उस समय आरोपी के घर में कोई नहीं था। इस तरह उसने किशोरी के साथ पांच बार दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी ने हिम्मत कर उसकी करतूत घरवालों को बताई। इस पर आक्रोशित परिजन उसके घर पहुंचे, तो वह किशोरी पर ही मनगढंत आरोप लगाने लगा।
किशोरी को लेकर परिजन थाने पहुंचे तो आरोपी सुंदर बेन फरार हो गया। दो नवंबर को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। सुंदर चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के तट पर एक बाबा के आश्रम में खुद को अनाथ व अपना नाम अनूप पटेल बताते हुए उनसे आश्रम में रहने की अनुमति मांगी थी।
मंदिर के महंत ने तरस खाकर उसे आश्रम में आश्रय दे दिया था। तब से वह दाढी व बाल बढाने लगा और तिलक लगा व साफा पहन कर लोगों का भविष्य बताने लगा था। पुलिस ने चित्रकूट में आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद कई आश्रम में उसकी खोजबीन की।

इस आश्रम के महंत को पुलिस टीम ने आरोपी की फोटो दिखाई, तो उन्होंने बताया कि ये अनूप पटेल है। पहचान होने के बाद पुलिस ढोंगी बाबा सुंदर बेन के पास पहुंची और उसे उसकी फोटो दिखाई। इस पर पुलिस कुछ समझ पाती इससे पहले ही वह भागने लगा। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। आसपास के साधू उसके समर्थन में आए तो पुलिस ने सच्चाई बताई तो सब चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed