फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   It's a shame to turn on two power houses without preparing

बिना तैयारी दो पावर हाउस चालू करना शर्मनाक

Mon, 23 Jul 2018 09:57 PM IST
बिना तैयारी दो पावर हाउस चालू करना शर्मनाक
बिना तैयारी दो पावर हाउस चालू करना शर्मनाक Updated Mon, 23 Jul 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
It's a shame to turn on two power houses without preparing
2 - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। दो महीने से जिले की विद्युत व्यवस्था धड़ाम होने की लगातार शिकायत के बाद जांच करने आए विभाग के प्रबंध निदेशक (दक्षिणंाचल)एसके वर्मा ने कहा कि शिकायतों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंताआें व अवर अभियंताओं की बैठक लेकर चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर फटकार लगाई। विद्युत व्यवस्था ठीक कर राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। धुस मैदान व सरैंया पावर हाउस बिना पूरी तैयारी के चालू करने और फिर उसमें फाल्ट होनेे पर बेहद संजीदा प्रबंध निदेशक ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे प्लांट के पूर्ण होने का इंतजार नहीं किया गया। अभी भी यहां कई काम अधूरे हैं।  
प्रबंध निदेशक वर्मा दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को डॉकबगले में विद्युत विभाग के अधिकारियों व अवर अभियंताओं की बैठक ली। उन्होंने दो महीने से जिले की विद्युत व्यवस्था सही न होने पर अभियंताओं व अवर अभियंताओं की क्लास ली। अभियंताओं व अवर अभियंताओं की कार्यशैली को लेकर कई शिकायतें मिली हैं। जिनके खिलाफ जंाच कर कार्रवाई की जाएगी। शहर के पुरानी बाजार में बनाए गये पावर हाउस का निरीक्षण किया। जिसमें खामियां पाए जाने पर कार्रवाई करने के लिए कहा। रामनगर में बन रहे 33 /11 पावर हाउस को देखा। इसके साथ शहर के पास स्थित खुटहा गांव का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने गंाव में चल रही सौभाग्य योजना व अन्य कार्यों को देखा।
विज्ञापन


तीसरी बार होगी निलंबन की कार्रवाई
चित्रकूट। जिले के दौरे पर आए प्रबंध निदेशक (दक्षिणंाचल)एसके वर्मा ने जब जनसुनवाई शुरू की तो सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मानिकपुर विधायक आरके सिंह पटेल समेत सैकड़ों लोगाें ने स्थानीय अधिकारियों की कार्यशैली और बिजली व्यवस्था की शिकायताें का पिटारा खोल दिया। जिस पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों की ओर इशारा कर कहा कि दो बार शिकायत सुनेंगे तीसरी बार सीधे निलंबन होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विद्युत व्यवस्था को लेकर चार सूत्रीय ज्ञापन विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल एस के वर्मा को दिया। ज्ञापन में कहा कि बिजली के ट्रांसफार्मर अधिक लोड पड़ने से आए दिन खराब हो जाते है। अण्डर ग्राउंड विद्युतीकरण के नाम पर कई स्थानों पर अनावश्यक रूप से बिजली के खंभे दिए गये।  इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल,जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी, रविगुप्ता, धर्मचंद्र गुप्ता, अंकित, मनोज, सुशील कक्का आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में बुंदेलखंड किसान विकास समिति के अध्यक्ष अनिल प्रधान ने ज्ञापन विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल एस के वर्मा को दिया। जिसमें ट्यूबवेल के संयोजन में लगे सुपर विजन चार्ज को हटाने और मारकुंडी में 33/11 पावर हाउस बनाने की मांग की है।  अनिल प्रधान ने बताया कि प्रबंध निदेशक ने कहा है जिन किसानों से सुपर विजन चार्च लिया गया है। उसकी धनराशि लौटाई जाएगी। इस मौके पर हनुमान प्रसाद, संजय लवलेश पटेल, अनिल,राकेश बबुली, आशुतोष, शिवशंकर सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed