फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Irrigation affected due to lack of silt cleaning of canals

सिंचाई का समय आते ही नहरों की सफाई की पोल खुलने लगी

Tue, 23 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Irrigation affected due to lack of silt cleaning of canals
मानिकपुर के कैलहा गांव के पास सूखी पड़ी नहर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
पहाड़ी/ मानिकपुर। नहरों की सिल्ट सफाई न होने से टेल सूखी पड़ी है। जिससे किसानों के खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।। किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के ओहन नहर की टेल तक सफाई के नाम पर खानापूर्ति ही किया है। पहाड़ी क्षेत्र के तेरा बुजुर्ग गांव के विनोद कुमार ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा कि नहर की सिल्ट की सफाई नहीं की गई। जगह- जगह नहर मेें मिट्टी जमी पड़ी है। जिससे नहर के पानी का बहाव आगे नहीं बढ़ पा रहा है। खेतों की सिंचाई रुकी पड़ी है। ठेकेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वही मानिकपुर क्षेत्र के एल्हा पंचायत के अंतर्गत नहर जिसकी लंबाई लगभग 3.6 किमी है। इस नहर में जगह-जगह सिल्ट जमी हुई है। कागजों पर ही नहर की सफाई दिखा दी गई है। जिससे माइनर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। क्षेत्र के किसान राजेश सिंह, कामता प्रसाद ने कहा कि रबी की फसल की सिंचाई न होने से फसल सूख रही है। सिंचाई प्रखंड प्रथम के सहायक अभियंता अरुण गिरी ने बताया कि मौके पर निरीक्षण कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संरक्षण व उपयोग के लिए किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत जल के संरक्षण व उपयोग को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

मंगलवार को शहर के पुरानी बाजार स्थित जलनिगम कार्यालय के पास आकाशवाणी लखनऊ की टीम के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। जल निगम के परियोजना प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर जल के महत्व को बताया। इसके बाद टीम ने गांवों में जल के संरक्षण और दुरुपयोग को रोेकने के लिए संदेश दिया। ओम उद्योग एवं विकास समिति प्रयागराज और सर्वांगींण सेवा समिति लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। नुक्कड़ नाटक टीम में डा. गोपाल मिश्रा व रामा यादव के साथ अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर आकृति शुक्ला, बचाने लाल यादव, अंकुर गुप्ता, शुभम सिंह व इंद्रभूषण राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed