{"_id":"a813dd7f1fb27c23ac232b117b766a6b","slug":"instructors-of-the-non-removal-request-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशकों ने की न हटाने की गुजारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशकों ने की न हटाने की गुजारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की
विज्ञापन
जिला इकाई ने बीएसए वीके सिंह से संविदा पर कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों को न
हटाने का अनुरोध किया है।
इनका कहना है कि हमने सौ छात्रों के प्रवेश की बाध्यता पूरी कर ली है। बीएसए ने कहा कि वे आख्या जमा कर दें तो कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर यादव ने बताया कि बीएसए कार्यालय से विद्यालयों में सूचना भेजी गई थी कि जिन स्कूलों में सौ छात्र संख्या नहीं होगी, वहां से अनुदेशकों को हटा दिया जाएगा। नए सत्र में नवीनीकरण के बाद इस फरमान से अनुदेशकों में भविष्य को लेकर चिंता थी।
श्यामसुंदर ने बताया कि इसके बाद अनुदेशकों ने मेहनत कर स्कूलों में छात्र संख्या 100 तक पहुंचा दी। गुरुवार को फिर बीएसए से मिलकर इस संबंध में बातचीत की गई। बीएसए को स्कूलों में छात्र संख्या निर्धारित संख्या तक पहुंचाने की जानकारी दी गई।
यादव ने बताया कि इस पर बीएसए ने कहा कि संबंधित अनुदेशक सौ छात्र संख्या संबंधी आख्या एबीएसए से प्रमाणित कराकर कार्यालय भेज दें, इसके बाद जिलाधिकारी से फिर से अनुमोदन करा लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने अनुदेशकों को आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। बताया कि जानकारी मिली है कि 16 स्कूलों में अनुदेशकों को नोटिस जारी होेने वाली है।
ये अपनी आख्या जमा कर दें। इसके बाद भी अगर न्याय न मिला तो संघर्ष किया जाएगा। उस मौके पर शिवशंकर उपाध्याय, शुभलेश कुमार सिंह, भागवत प्रसाद, संजय कुमार पांडे, शैलेंद्र कुमार वर्मा, रेखा तिवारी, सीमा सिंह, संगीता कुशवाहा, भावना देवी भी मौजूद रहे।