फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Instructions to remove barbed wire from the cowshed and protect it from cold

गोशाला से कांटेदार तार हटाने व ठंड से बचाने के निर्देश

Thu, 12 Dec 2019 08:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
Instructions to remove barbed wire from the cowshed and protect it from cold
फोटो - 6- चकौंध गांव की गोशाला का निरीक्षण करते डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के साथ पशु आश्रय गृह चकौंध का निरीक्षण किया। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि निर्धारित प्रारूप पर चारा-भूसा की पत्रावली तैयार कर भुगतान करायें। ग्राम प्रधान गज्जू प्रसाद फौजी व सचिव राहुल सिंह को निर्देश दिये कि शेड को तिरपाल से चारों तरफ से ढ़क दिया जाए ताकि गोवंशो को ठण्ड न लगे। एस्टीमेट तैयार कराकर एप्रोच रोड बनवाकर विद्युतीकरण करायें। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के लोग यहां पर अपने गोवंश छोड़ देते हैं। इस पर जिलाधिकरी ने कहा कि उनकी सूची उपलब्ध करायें। ताकि उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी जा सके और जो जमीन ग्रामसभा की कब्जा किये हैं उसको तत्काल खाली करायें। उन्होंने कहा कि गौशाला में जो कांटेदार वृक्ष लगे हैं उन्हें हटवाकर फलदार या छायादार वृक्ष लगवायें। छोटें गोवंशों नर-मादा की भी अलग व्यवस्था करें।
विज्ञापन

खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि अशोह में ग्रामीणों द्वारा पशु आश्रय केन्द्र से निकलने के रास्ता को नहीं बनने दिया जा रहा। इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल निस्तारण कराया जाए। पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि लगातार गोशालाओं का निरीक्षण कर गोवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहें। किसी भी गोवंश की बीमारी से मृत्यु नहीं होना चाहिए। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा केपी यादव, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रकाश सिंह, खण्ड विकास अधिकारी पहाड़ी विपिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed