{"_id":"68eaa641bc50becee706d2b7","slug":"innovation-seen-in-science-exhibition-and-tlm-competition-at-ggic-karvi-chitrakoot-news-c-215-1-brp1009-121993-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जीजीआईसी कर्वी में विज्ञान प्रदर्शनी और टीएलएम प्रतियोगिता में दिखा नवाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जीजीआईसी कर्वी में विज्ञान प्रदर्शनी और टीएलएम प्रतियोगिता में दिखा नवाचार
Sun, 12 Oct 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता और शिक्षकों की टीएलएम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और शिक्षकों में नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना था। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने वैज्ञानिक मॉडल और शिक्षण सामग्री के माध्यम से नवाचार का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर, जिला समन्वयक विवेक सिंह तथा जीजीआईसी प्रधानाचार्य शशिकला ने संयुक्त रूप से किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता सफलता की पहली सीढ़ी है, इसलिए निराश न हों और निरंतर प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।
विज्ञापन
-- -- --
विज्ञान प्रदर्शनी दो वर्गों में आयोजित हुई
प्रदर्शनी का आयोजन जूनियर और सीनियर वर्ग में हुआ। सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज बरगढ़ को प्रथम, जीजीआईसी कर्वी को द्वितीय और बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर वर्ग में बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर लोधवारा द्वितीय और राजकीय हाई स्कूल भरतकूप तृतीय स्थान पर रहा।
टीएलएम प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डायट प्रवक्ता शिवलाल यादव, शिवप्रसाद कुशवाहा और दिव्यांग विश्वविद्यालय की सहायक आचार्य रीमा पांडेय शामिल रहीं। विभिन्न विषयों में चयनित शिक्षकों को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा प्रदीप नारायण शुक्ला ने किया तथा आभार जिला समन्वयक विवेक सिंह (माध्यमिक शिक्षा) ने व्यक्त किया। नोडल अधिकारी लवकुश सिंह रहे।
इस मौके पर हरिश्चंद्र, आशीष कुमार मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अजय त्रिपाठी, अनिल कुमार, प्रियांशी गुप्ता, रेखा त्रिपाठी, कल्याण राजपूत, अनूप अग्रहरि सहित अनेक शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।