फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   "In the short time Paldev good progress'

‘पालदेव में कम समय में अच्छी प्रगति’

Sat, 12 Sep 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Sat, 12 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
"In the short time Paldev good progress'

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दावा किया कि उनके गोद लिए गांव पथरा पालदेव में पिछले कुछ महीनों में अच्छी प्रगति हुई है। लगभग छह महीने पहले जहां गांव की शिक्षा का प्रतिशत 28 था, वहीं अब यह 82 फीसदी हो गया है। उन्होंने पालदेव में चेकडैम का उद्घाटन किया।

विज्ञापन



प्रकाश जावड़ेकर के सीमावर्ती गांव पथरा पालदेव को गोद लिया है। वह लगभग हर माह यहां आते हैं और सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हैं। साथ ही गांववालों से भी बातचीत करते हैं। वह शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से पहुंचे।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन कर्वी पर उनका भाजपाइयों ने स्वागत किया। पथरा पालदेव में उन्होंने चौपाल लगाई और इस मौके पर उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से राखी भी बंधवाई। उपहार स्वरूप उन्होंने गांव की 102 महिलाओं को 20,502 रुपये की एफडी कराई। इस मौके पर महिलाओं ने उनको मिठाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़े खाते हुए उन्होंने चुटकी ली, सभी एक दुकान से लाई हैं क्या? पेड़े अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल अक्तूबर में यहां पहली बार आए थे। तब से लगातार आते रहे हैं। इस समयावधि में यहां काफी विकास हुआ है। पहले यहां 117 लोग मोतियाबिंद के शिकार थे। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों का समय रहते इलाज हो जाता है।


इसी तरह शिक्षा का स्तर भी काफी बेहतर हुआ है। गांव में स्वयं सहायता समूहों ने जीविकोपार्जन की कई योजनाएं चलाई हैं। सड़कें भी बेहतर हुई हैं। किसानों और गांव के जरूरी कामकाज के लिए सांसद निधि से पैसा दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने नि:शक्तजनों को ट्राईसाइकिल, हियरिंग उपकरण आदि दिए। गांव के ही दिलीप कुमार के घर खाना खाया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed