{"_id":"69e3d01101ce130fc308c614","slug":"i-needed-eight-but-got-four-and-spent-20000-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-129884-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जरूरत आठ की, मिले चार, उसमें खर्च हुए 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जरूरत आठ की, मिले चार, उसमें खर्च हुए 20 हजार
Sun, 19 Apr 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। शादी का सीजन शुरू होते ही व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की किल्लत सामने आ गई है। हालात यह हैं कि जिन घरों में शादी है, उन्हें जरूरत के मुताबिक सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। ऊपर से जो मिल रहे हैं, उनके लिए भारी सिक्योरिटी जमा करनी पड़ रही है। इससे शादी का बजट बिगड़ गया है।
एक व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत करीब 2115 रुपये है लेकिन इसे लेने के लिए करीब 2400 रुपये अलग से सिक्योरिटी जमा कराई जा रही है। यानी एक सिलिंडर उपभोक्ता को लगभग 4515 रुपये का पड़ रहा है। ऐसे में चार सिलिंडर लेने पर करीब 18 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। कई मामलों में 20 से 25 हजार रुपये तक सिक्योरिटी जमा कराई जा रही है।
20-25 अप्रैल की शादियों के 40 से ज्यादा कार्ड जमा
गैस एजेंसियों पर 20 से 25 अप्रैल के बीच होने वाली शादियों के लिए करीब 40 बुकिंग (कार्ड) पहले ही जमा हो चुके हैं। मांग ज्यादा और आपूर्ति कम होने से लोगों को पूरी संख्या में सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इससे कार्यक्रमों को लेकर लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
सिर्फ चार सिलिंडर ही मिल रहे
कर्वी निवासी शुभलेश सिंह बताते हैं कि 25 अप्रैल को बेटी की शादी है और करीब 550 मेहमानों के भोजन की तैयारी है। हलवाई ने आठ सिलिंडर की जरूरत बताई थी लेकिन एजेंसी से सिर्फ चार ही मिल रहे हैं। ऊपर से सभी सिलिंडरों पर सिक्योरिटी जमा करानी पड़ रही है, जो करीब 10 हजार रुपये है।
पैसे नहीं, इसलिए आधे सिलिंडर
लोढ़वारा निवासी संतोष कुमार के अनुसार, 25 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी है। उन्हें चार सिलिंडर की जरूरत है, लेकिन सिक्योरिटी के लिए पर्याप्त रुपये न होने के कारण वे मजबूरी में सिर्फ दो सिलिंडर ही ले रहे हैं। अब कुछ लकड़ी की व्यवस्था करेंगे।
सिक्योरिटी वापसी पर भी असमंजस
उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसियां सिक्योरिटी तो ले रही हैं, लेकिन यह राशि कब और कैसे वापस होगी, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। इससे लोगों में असमंजस बना हुआ है। पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए यह अतिरिक्त खर्च बड़ी परेशानी बन गया है। शादी जैसे बड़े आयोजन में गैस की कमी और महंगी व्यवस्था ने आम परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
बोले जिम्मेदार
जिन उपभोक्ताओं के व्यावसायिक खाली सिलिंडर है उनसे सिक्योरिटी चार्ज नहीं लिया जा रहा है। जिनके पास नहीं है बस उन्हीं से लिया जा रहा है। सिलिंडर वापस करने पर वह भी वापस हो जाएगा। -कमल नयन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।