फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   i live in powerty and knows it better

गरीबी को बहुत नजदीक से जानती हूं- साध्वी

Thu, 19 Feb 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Thu, 19 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
i live in powerty and knows it better

तिरहार क्षेत्र के बिहरवां गांव में बुधवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भाजपा की जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह गरीब परिवार से हैं और गरीबी को नजदीक से जानती हैं। कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों की भलाई के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे इनको फायदा होगा।

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम तक चली भारतीय जनता पार्टी की जनसभा में साध्वी ने कहा कि जाके पैर न फटी बिवाईं, सो का जाने पीर पराई। वह गरीबी की पीड़ा को भली भांति समझती हैं। उन्होंने सपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि सपा सरकार में हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


बहन बेटी की आबरू सुरक्षित नहीं है। ज्यादातर जिम्मेदार लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इस सरकार को विकास नहीं विनाश दिखता है। राजापुर कर्वी मार्ग की हालत बदतर बनी हुई है। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने लोगों की समस्याओं को दिल्ली तक पहुंचाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि वह पांच साल में ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का निराकरण करा देंगे। जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर सिंह ने कहा कि यह जिला सबसे पिछड़े जिलों में से एक है और यहां मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, इसकी वजह बसपा और सपा की सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की केंद्र की सरकार ने हर तबके के भलाई के लिए काम किया है। केंद्र की योजनाओं को राज्य सरकार ठीक से लागू करे तो विकास ही विकास दिखाई दे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयविजय सिंह, दिनेश तिवारी, सत्येंद्र कुमार पांडे, दिनेश सिंह पटेल, अशोक जाटव, शिवकलिया, शिवदयाल सिंह आदि मौजूद रहे। किसान नेता हरबक्श सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed