फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Husband sentenced to life imprisonment for dowry death

दहेज हत्या में पति को आजीवन कारावास की सजा

Sat, 23 Apr 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Husband sentenced to life imprisonment for dowry death
चित्रकूट। दहेज हत्या के मामले में अदालत ने पति को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। साथ ही ससुर को भी सात वर्ष सश्रम कारावास और अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गोपाल दास ने बताया कि मोतीलाल निवासी ग्राम भुइहरी ने पुत्री बदमिया उर्फ सुनीता की शादी खोह थाना कोतवाली कर्वी निवासी हनुमान के पुत्र जुग्गीलाल से की थी। उसका आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी।
विज्ञापन

मोतीलाल का कहना था कि 14 जुलाई 2015 को सुनीता ने उसे फोन से बताया कि ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया। वह ससुराल जा रहा था कि किसी अनजान ने उसे फोन किया कि उसकी बेटी को मार डाला गया। जब वह ससुराल पहुंचा तो वहां उसकी बेटी मृत पड़ी थी। उसके शरीर पर कई घाव थे। इस पर उसने कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता के अनुसार विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपियों जुग्गीलाल और हनुमान के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में भेजा गया। शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) सत्येंद्र प्रकाश पांडेय ने जुग्गीलाल को दहेज हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और बीस हजार रुपये जुर्माने की सजा दी है। मृतका के ससुर हनुमान को दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत सात वर्ष का कठोर कारावास और दस हजार रुपये का अर्थदंड दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed